Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तानी घुसपैठियों की फायरिंग में आंध्र प्रदेश का जवान  बलिदान, मुख्यमंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना

पाकिस्तानी घुसपैठियों की फायरिंग में आंध्र प्रदेश का जवान  बलिदान, मुख्यमंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना

Jammu Kashmir news : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के घुसपैठियों की फायरिंग के दौरान आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले का रहनेवाला एक जवान का बलिदान हो गया है। बलिदानी जवान एम मुरली नाइक (27) को दो दिन पूर्व ही सीमा पर तनाव को देखते हुए महाराष्ट्र के नासिक से कश्मीर तैनात किया गया था। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जवान के परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। राज्य के मंत्री संजीवा रेड्डी ने नाइक के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का चेक सौंपा।

शुक्रवार की सुबह प्रदेश के गोरंटला मंडल के गद्दनथांडा पंचायत के कल्लिथांडा निवासी उनके परिजनों को सूचना मिली कि जवान मुरली नाइक सीमा पर घुसपैठियों की गोलीबारी में बलिदान हो गये हैं। मुरली के सर्वोच्च बलिदान की खबर से माता-पिता और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में मातम छा गया है। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि गुरुवार की रातनियंत्रण रेखा पर घुसपैठियों की गोलीबारी में उनकी मौत हो गयी।

मुरली नाइक वर्ष 2022 में अग्निवीर के तौर पर सेना में शामिल हुए थे। वाले मुरली नायक दो दिन पहले तक महाराष्ट्र के नासिक में तैनात थे। भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर सेना के अधिकारियों ने उन्हें नासिक से जम्मू-कश्मीर बुला लिया था। इसी सिलसिले में शुक्रवार तड़के घुसपैठियों की फायरिंग में मुरली नायक शहीद हो गये।

Share this:

Latest Updates