Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘यमराज के सांड’ का देखिए क्रोध, एक किक में ऑटोरिक्शा को फुटबॉल की तरह हवा में उछाल दिया, इसके बाद…

‘यमराज के सांड’ का देखिए क्रोध, एक किक में ऑटोरिक्शा को फुटबॉल की तरह हवा में उछाल दिया, इसके बाद…

Angry Bull bounced Auto Rickshaw  in air : देखने में आता है कि कभी-कभार जंगली जानवर सड़क पर दौड़ती हाई स्पीड गाड़ियों की चपेट में आ जाते हैं। कभी-कभी जानवर हादसे का कारण बन जाते हैं। हां, क्रोध में आकर वे कब क्या कर बैठें, यह कोई नहीं जानता। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक गुस्साए जंगली सांड की ताकत को देखकर यूजर्स के भी पैरों तले जमीन खिसक रही है।

जरा देखिए सांड की ताकत

वायरल हो रहे इस वीडियो में गुस्से से तिलमिलाया एक जंगली सांड एक ऑटो रिक्शा को फुटबॉल की तरह हवा में उछालता नजर आ रहा है। यूं तो आमतौर पर सांडों को आवारा घूमते देखा जाता है। आपने भी अपने आसपास सांडों की लड़ाई या फिर किसी पर हमला करते सांड को देखा ही होगा। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाएगा. वीडियो में ऑटो को सांड की जोरदार टक्कर के बाद हवा में उठते देखा जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है यह वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स भी हैरान है. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स अब सड़क पर चलने के दौरान और भी अधिक सावधान रहने की बातें करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अब तक एक लाख व्यूज मिल चुके हैं।

Share this:

Latest Updates