Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इसलिए बदमाशों ने BJP विधायक की मां के काट दिए दोनों कान…

… और इसलिए बदमाशों ने BJP विधायक की मां के काट दिए दोनों कान…

UP News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों ने BJP विधायक प्रदीप चौधरी की मां से सोने के कुंडल लूट लिये। बदमाशों ने ब्लेड मारकर उनके दोनों कान काट दिए और कुंडल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है।

मॉर्निंग वॉक कर रही थी विधायक की मां

यह वारदात गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रताप विहार में 12 सितंबर की ही है। 13 सितंबर की देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया है। बुलंदशहर सदर सीट से BJP विधायक प्रदीप चौधरी की मां संतोष देवी अपने छोटे बेटे जीतपाल के साथ प्रताप विहार में रहती हैं। वह मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। देहली पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने संतोष देवी पर तमंचा तान दिया। पहले बदमाशों ने खुद ही कुंडल निकालकर देने के लिए वृद्धा से कहा और फिर बदमाशों ने खुद कुंडल निकालने की कोशिश की। कुंडल नहीं निकलने पर बदमाशों ने ब्लेड मारकर दोनों कान काट दिए कुंडल लूटकर भाग निकले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक बदमाश जा चुके थे।

Share this:

Latest Updates