Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश में रह रहे राष्ट्र विरोधियों की हो पहचान, जनगणना के साथ एनआरसी भी लाये सरकार : विहिप

देश में रह रहे राष्ट्र विरोधियों की हो पहचान, जनगणना के साथ एनआरसी भी लाये सरकार : विहिप

नयी दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार द्वारा उठाये गये कठोर कदमों के परिणामस्वरूप कई राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हो रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने मांग की, कि देश में रह रहे विरोधी मानसिकता वाले लोगों की पहचान के लिए सरकार को जनगणना के साथ एनआरसी भी लाना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आये हैं, जिनमें भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तानी मुस्लिम पुरुषों से विवाह किया है। इन पुरुषों के पास पाकिस्तान के वैध पासपोर्ट हैं, जबकि महिलाएं और उनके बच्चे भारत की नागरिकता प्राप्त किये हुए हैं। कई मामलों में तो महिलाएं स्वयं भी पाकिस्तान की नागरिक बन चुकी हैं, फिर भी उनके बच्चों को भारत का नागरिक माना जा रहा है।
डॉ. जैन का आरोप है कि ये लोग भारत में रह कर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं और भारतीय संसाधनों का उपयोग कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलग्न हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये तत्त्व ‘पाकिस्तान मुदार्बाद’ जैसे नारों पर आक्रोशित हो उठते हैं, जिससे उनकी मानसिकता स्पष्ट होती है।
उन्होंने ऐसे लोगों को ‘पाकिस्तानी स्लीपर सेल’ करार देते हुए तत्काल देश से निष्कासन की मांग की। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को शीघ्र लागू करने और राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र जैसी पहचान सम्बन्धी दस्तावेजों की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भारत का वैध नागरिक न पाया जाये, तो उसके दस्तावेज रद्द कर देश से बाहर निकाला जाये।
डॉ. जैन ने आगामी जनगणना के साथ-साथ एनआरसी प्रक्रिया भी आरम्भ किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
अपने बयान के अंत में उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्यवश कुछ लोग राष्ट्रविरोधियों के प्रति झूठी सहानुभूति जता कर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं, किन्तु अब ऐसे लोगों का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे तत्त्वों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

0000000000000

कर्नाटक में हिन्दू कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बंद का व्यापक असर, कई जगह नहीं चलीं बसें

बेंगलुरु : कर्नाटक में हिन्दू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के अधिकांश हिस्सों में बंद का व्यापक असर दिखा। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के बंद के आह्वान पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये, परन्तु उनका कोई खास असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में सार्वजनिक यातायात की बसों पर पथराव किया गया।
भाजपा कर्नाटक ने ‘एक्स’ अकाउंट पर सुहास शेट्टी की मौत पर गहरा दुख जताया है। पार्टी ने लिखा, ”सुहास शेट्टी के परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। ओम शांति।” दक्षिण कन्नड़ के सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि शेट्टी की हत्या के मामले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा जाये। इस बीच, भाजपा के राज्य अध्यक्ष बीवाई विजयेन्द्र मंगलुरु पहुंच गये हैं। वह शेट्टी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे।
सुहास शेट्टी की मंगलुरु तालुक के बाजपे के पास किन्नीपडवु में गुरुवार शाम हत्या कर दी गयी थी। विहिप के आह्वान पर शुक्रवार को मंगलुरु शहर के सभी उपनगरों में दुकानें बंद रहीं। इनमें हंपनकट्टा, सेंट्रल मार्केट, फल्नीर, बालमट्टा, कनकनाडी, उर्वा और अलके उपनगर शामिल हैं। इसके अलावा, फरंगीपेट, बाजपे, उल्लाल, गुरुपुरा, सुरथकल, गंजीमट, किन्नीगोली और मुल्की जैसे उपनगरी इलाके पूरी तरह से बंद रहे। कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखने की आग्रह किया।
पंपवेल और कंकनाडी इलाकों के पास पथराव के बाद कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने उपनगरी क्षेत्रों में सेवा निलम्बित कर दी है। इस बीच कर्नाटक सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, ‘हमें जल्द ही हत्यारों तक पहुंचना है और उन्हें गिरफ्तार करना है।’ गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा।

000000000000000000

Share this:

Latest Updates