मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वास्थ्य बीमा योजना का करेंगे शुभारम्भ
रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण
सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
हरिवंश टाना भगत, इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित किया गया है कार्यक्रम
Ranchi news : 03 मई 2025 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे हरिवंश टाना भगत, इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में अधिवक्तागण के समृद्ध भविष्य के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारम्भ किया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन योजना का शुभारम्भ करेंगे।
02 मई को देर शाम उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री तैयारी का निरीक्षण करने कार्यक्रम स्थल हरिवंश टाना भगत, इंडोर स्टेडियम, खेलगांव पहुंचे। तैयारी का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अति विशिष्ट अतिथियों व अधिवक्ता गण के लिए की गयी तैयारी का निरीक्षण करते हुए सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को ससमय शेष तैयारी पूरी करने के निर्देश दिये।



