Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पिछले पांच साल से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं अर्जुन कपूर, लेकिन शादी करने को अभी भी नहीं हैं तैयार, जान लीजिए कारण

पिछले पांच साल से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं अर्जुन कपूर, लेकिन शादी करने को अभी भी नहीं हैं तैयार, जान लीजिए कारण

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और बिंदास अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर हर जगह छाए रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ -साथ देखा जाता है। वह दोनों कई दिनों तक साथ- साथ छुट्टियां भी इंजॉय करते हैं। ऐसे में उनके फैंस यह जानने को बेताब हैं कि दोनों शादी कब करने जा रहे हैं। कॉफी विद करण के सातवें संस्करण के एक एपिसोड में करण जौहर द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने बेबाकी से कहा कि मलाइका अरोड़ा से अभी शादी करने का कोई प्लान ही नहीं है। यह बात सुनकर मलाइका और अर्जुन के फैंस के साथ-साथ करण जौहर भी चौक गए। कॉफी विद करण- 7 के लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर और उनकी कजिन व एक्ट्रेस सोनम कपूर बतौर गेस्ट नजर आए हैं। जहां सोनम ने भी कई रोचक खुलासे किए तो अर्जुन ने भी मलाइका संग अपने रिश्ते पर खुलकर बातें की। 

फिलहाल करियर पर फोकस करना चाहते हैं अर्जुन

शो के होस्ट करण जौहर ने अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा को लेकर कई प्रश्न किए। इन सवालों का जावब देते हुए अर्जुन कपूर ने अपनी शादी के प्लान के बारे में भी बता दिया। करण जोहर ने शो के दौरान अर्जुन से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि आप मलाइका अरोड़ा से शादी कब करने वाले हैं। तो जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि मैं इस समय अपने करियर पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। मैं फिलहाल प्रोफेशनली स्टेबल होना चाहता हूं। मैं ऐसा काम करना चाहूंगा जिससे मुझे खुशी और संतोष मिले। अगर मैं खुश रहूंगा तो अपने पार्टनर को भी खुश रखूंगा। 

फैंस को ठीक नहीं लगा अर्जुन का जवाब

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के चाहने वालों को उम्मीद थी कि दोनों जल्द वैवाहिक बंधन में बनेंगे। लेकिन अर्जुन कपूर के हालिया बयान के बाद फैंस को झटका लगा है। वहीं दूसरी ओर शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने कहां कि वह अपने रिश्ते को नाम देने से पहले वह अपने परिवार, मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान के परिवार और अपने फैंस के साथ संवेदनशील होना चाहते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते।

Share this:

Latest Updates