Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के लिए अगले 72 घंटे अहम, तबीयत थोड़ी सुधारी, लेकिन अभी भी वेंटिलेटर पर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के लिए अगले 72 घंटे अहम, तबीयत थोड़ी सुधारी, लेकिन अभी भी वेंटिलेटर पर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स ने शुक्रवार को बताया कि उनके लिए अगले 3 दिन यानी 72 घंटे अहम हैं। हालांकि, डॉक्टर ने पॉजिटिव साइन दिए हैं। डॉक्टर्स का एक पैनल लखनऊ PGI से भी भेजा गया है। देर रात से उनकी बॉडी में मूवमेंट देखा जा रहा है। उधर, बहन सुधा श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन के दिन ICU में उन्हें राखी बांधी और भाई के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की प्रार्थना की। राजू का इलाज कर रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप सेठ ने बताया कि वे बीच-बीच में खुद से पैर मोड़ रहे हैं। उनके हाथ-पैर की उंगलियां भी मूवमेंट कर रही हैं।

मोदी ने जाना हाल, योगी ले रहें पल-पल की अपडेट

रात करीब 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर राजू की पत्नी शिखा से बात की और स्वास्थ्य के बारे में हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार हेल्थ का अपडेट ले रहे हैं।

अब सिर्फ एक ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत

राजू के सपोर्ट में लगे दो ऑक्सीजन सिस्टम में से अब सिर्फ एक लगाया गया है।शुक्रवार सुबह एक ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। अब उनको कम ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। आज सुबह से राजू को ऑक्सीजन का सपोर्ट सिर्फ 40% दिया जा रहा है। इससे पहले राजू 50% ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। राजू की पत्नी ने सुबह उनके पैर के तलवों में उंगली लगाई तो राजू ने खुद से उंगलियां मोड़ीं।

डॉक्टर ने कहा- पैर मोड़ना अच्छे संकेत

राजू के PRO गर्विंत नारंग ने बताया कि उन्हें अभी वैंटिलेटर सपोर्ट पर ही रखा गया है। ब्रेन अब भी सही तरीके से रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। राजू की बेटी अंतरा ने बताया कि उनके पिता की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। हम बस दुआ कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। राजू बुधवार सुबह वह वर्कआउट के लिए जिम गए थे। वहां अचानक सीने में दर्द हुआ और गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल दिल्ली के AIIMS में एडमिट कराया गया। पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

10 साल में 3 बार एंजियोप्लास्टी हुई

राजू श्रीवास्तव की 10 साल में तीन बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। पहली बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में और 7 साल पहले मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में हुई थी। इसके बाद बुधवार को तीसरी बार डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की है, लेकिन अभी उनका ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है।

सिंगर सोनू निगम ने जाना हाल

सिंगर सोनू निगम ने भी राजू की पत्नी से बातचीत की। सोनू ने कहा कि वे देश से बाहर हैं। जैसे ही भारत पहुंचेंगे, सबसे पहले उनसे मिलने आएंगे। सोनू ने राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कॉमेडियन जॉनी लिवर ने भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

Share this:

Latest Updates