Jammu News: पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने शुक्रवार को जम्मू और सांबा सेक्टर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों की वीरता और उच्च भावना की सराहना की।
सेना की राइजिंग स्टार कोर के मुताबिक पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने जीओसी राइजिंग स्टार कोर के साथ जम्मू और सांबा में अग्रिम स्थानों का दौरा किया और बीएसएफ के कर्मियों सहित सैनिकों से बातचीत की। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के दौरान उनकी वीरता, उच्च जोश और सतर्क कार्रवाई की सराहना की और दिये गये सटीक और दंडात्मक जवाब की सराहना की। सेना कमांडर ने सभी रैंकों को सतर्क और मिशन के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।
व्हाइट नाइट कोर के जीओसी और व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक ने ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ के दौरान सर्वाेच्च बलिदान देनेवाले सूबेदार मेजर पवन कुमार के अटूट साहस को सलाम किया। कोर ने कहा, ‘उनकी वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जायेगा। हम दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।’
पश्चिमी कमान के सेना कमांडर का जम्मू और सांबा में दौरा, सैनिकों की वीरता को सराहा

Share this:


