▪︎ त्रिपुरा में नयी आईआर बटालियन के लिए केन्द्र की 50 करोड़ की स्वीकृति
अगरतला : केन्द्र सरकार ने त्रिपुरा में एक नयी भारतीय रिजर्व (आईआर) बटालियन की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय राज्य की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राज्य सरकार के अनुसार, इस नयी बटालियन के गठन से न केवल सीमा सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या में भर्ती में अवसर भी मिलेंगे। केन्द्र द्वारा स्वीकृत राशि का उपयोग बटालियन के ढांचे, प्रशिक्षण सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों के विकास में किया जायेगा। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने इस मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार का आभार जताया है और कहा कि यह त्रिपुरा के विकास और सुरक्षा के लिए अहम साबित होगा।



