Jamshedpur news : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार अरुण रंजन का निधन मर्माहत करने वाला है. यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है. उन्होंने कहा कि अरुण रंजन जी से मेरा घनिष्ठ संबंध 1974 के जेपी आंदोलन के समय से रहा है, जिसका निर्वाह उनके अंतिम दिनों तक होता रहा. पाक्षिक पत्रिका रविवार और दैनिक समाचार पत्र नवभारत टाइम्स में उनकी पत्रकारिता के साथ मैं गहराई से जुड़ा रहा. नवभारत टाइम्स का संपादक रहने के समय अरुण जी ने मुझे स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करने का अवसर दिया था. उस समय की बिहार की आर्थिक स्थिति पर लिखे गये मेरे साप्ताहिक कॉलम के आलेख “समय का लेख“ शीर्षक से दिल्ली के प्रभात प्रकाशन ने छापा तो अरुण जी ने उसकी भूमिका लिखी. एक मेधावी, मेहनती, दूरदर्शी पत्रकार के नाते अरुण जी की स्मृति स्थायी रहेगी. सरजू भाई ने कहा कि मेरी और से उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि. ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें.ॐ शांति।
अरुण रंजन का निधन मेरी निजी क्षति : सरयू राय

Share this:


