Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंकज मेमोरियल ऑल इंडिया 60 प्लस क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद के अशीत सहाय भी लेंगे हिस्सा

पंकज मेमोरियल ऑल इंडिया 60 प्लस क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद के अशीत सहाय भी लेंगे हिस्सा

Dhanbad news, Dhanbad sports : 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए पंकज मेमोरियल कप का पहला मास्टर क्रिकेट टूर्नामेंट आगामी 2 से 4 नवंबर 2023 तक जमशेदपुर में आयोजित किया जायेगा।इसमें धनबाद जिला से एकमात्र खिलाड़ी असित सहाय का चयन सिक्सटी स्ट्रेंजर टीम में किया गया है। टूर्नामेंट में चार टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान, अरुण लाल और सुरिंदर खन्ना जमशेदपुर पधारेंगे। 1983 विश्व कप की विजेता टीम के सदस्य कीर्ति आज़ाद भी टूर्नामेंट में खेलेंगे। 40 ओवर का यह खेल लीग के रूप में कीनन स्टेडियम और टाटा मोटर्स क्रिकेट ग्राउंड में पिंक क्रिकेट बॉल से खेला जाएगा।

असित सहाय को क्रिकेटरों ने बधाई दी

धनबाद जिले से असित सहाय के चयन पर धनबाद जिला वेटरन्स क्रिकेट संघ पदाधिकारी व क्रिकेटरों ने बधाई दी है।डीसीए के उपाध्यक्ष शांतनु चौधरी, जेएससीए के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष, पूर्व क्रिकेटर कुंजन शरण,संजय यादव,दीपक सिंह, मनमोहन शर्मा, भास्कर, प्रभाकर, चंद्रशेखर, संजीत प्रभात आदित्य अशोक आदि ने बधाई दी है।

Share this:

Latest Updates