Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बच्ची को नहीं मिला प्राइज तो मां ने जताई आपत्ति, बाद में आयोजकों ने गुस्से में बच्ची के पिता को ही मार डाला 

बच्ची को नहीं मिला प्राइज तो मां ने जताई आपत्ति, बाद में आयोजकों ने गुस्से में बच्ची के पिता को ही मार डाला 

National news, National update, New Delhi news, new Delhi news, Gujarat news: बच्ची को प्राइज नहीं मिला तो मां ने आपत्ति जताई। इससे नाराज आयोजकों ने बच्ची के पिता को मार डाला। यह हैरान कर देने वाली घटना गुजरात के पोरबंदर से सामने  आई है। दरअसल, यहां गरबा समारोह आयोजित था। यहां एक 11 साल की एक लड़की ने दो प्रतियोगिताएं जीती, परंतु उसे एक ही प्रतियोगिता का पुरस्कार मिला। यही फसाद के मूल में था, जिसने बच्ची के पिता 40 वर्षीय ओडेदरा की जान ले ली। आइये और जानें…

बच्ची और मां को दी जान मारने की धमकी 

ओडेदरा की पत्नी मालिबेन ने बयान में कहा कि आरोपियों ने कृष्णा पार्क से सटे एक स्कूल के पास जहां ओडेदरा परिवार रहता है, वहां नवरात्रि के अवसर पर पारंपरिक नृत्य गरबा से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। वह रात में ही आयोजकों के पास तब गई, जब उनकी 11 वर्षीय बेटी गरबा खेलकर घर आई और उसने शिकायत की और कहा कि उसने दो अलग-अलग प्रतियोगिताएं जीती हैं, लेकिन आयोजकों ने उसे केवल एक पुरस्कार दिया है। तो गरबा आयोजकों ने मालिबेन के साथ बहस कर ली। उन्होंने उसे मौके से नहीं हटने पर जान से मारने की धमकी भी और गालियां भी दी थी। इसके बाद मालिबेन और उनकी बेटी रात करीब एक बजे घर वापस चली गईं।

सात लोगों ने मिलकर लाठियों से किया प्रहार 

पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार रात करीब दो बजे पोरबंदर में कृष्णा पार्क सोसाइटी के पास यह घटना घटी। यहां सात लोगों ने मिलकर पीड़ित सरमन के पिता पर कथित तौर पर लाठियों और अन्य वस्तुओं से हमला किया। आरोपियों की पहचान राजा कुचड़िया, राजू केशवाला, रामदे बोखिरिया, प्रतीक गोरानिया और उनके तीन साथी के रुप में हुई है। मृतक के पत्नी के अनुसार वह अपनी बच्ची के साथ आरोपियों की धमकी के बाद लौट आई। इसके बाद वह अपने पति अपने के साथ घर के बाहर बैठी थी, तभी चार मुख्य आरोपी और उनके तीन साथी मोटरसाइकिल पर वहां आए और ओडेदरा को लाठियों और लकड़ी के तख्तों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ओडेदरा को अपनी बाइक पर गरबा स्थल पर ले गए और पुलिस के आने तक उसकी पिटाई की। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां  क्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this:

Latest Updates