Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

New Delhi news : आम आदमी पार्टी (आआपा) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा को भी भंग कर दिया है। आआपा नेता आतिशी रविवार सुबह राजनिवास पहुंचीं और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलीं। उन्होंने उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। आतिशी पिछले साल 21 सितम्बर को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री थीं। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रही चुकी हैं। इसी बीच उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की विधानसभा को भी भंग कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना 08 फरवरी को हुई थी। इस चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आआपा को भारी झटका लगा है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटें ही मिली हैं। भाजपा ने अपनी जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates