New Delhi news : पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल सकी। राहुल गांधी अब तो समझदार हो जायें, सिर्फ आरोप लगाने पर जनता वोट नहीं करती। दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करता हूं और कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्लीवासियों से विकसित दिल्ली बनाने का जो वायदा किया है, उसे पूरा कर दिखायेंगे। वह रविवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली वासियों ने भाजपा को दो तिहाई मतों से जिताया है। इसके साथ-साथ आम आदमी पार्टी के झूठे वायदों और भ्रष्टाचार पर जनता ने रोक भी लगा दी है। अरविन्द केजरीवाल अपनी पार्टी के कई लोगों को निपटा रहे थे और अंत में खुद ही निपट गये। आतिशी के बारे में कहा जाये, तो वह एक एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्हें भी आपदा वालों की साजिश का शिकार होना पड़ा है।
उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग चुनाव आयोग के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे। चुनाव आयोग को बुरा-भला कह रहे थे। चुनाव परिणाम के बाद बोलती बंद हो गयी है। इन्हें आनेवाली 2027 में जनता बतायेगी। इन्हें तो उत्तर प्रदेश में पैर रखने की जगह तक नहीं मिलेगी।
राहुल अब समझदार हो जायें, सिर्फ आरोप लगाने पर जनता वोट नहीं करती : अनुराग ठाकुर

Share this:


