Ranchi news:झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया है। इस सम्बन्ध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
झारखंड सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अविनाश कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और झारखंड भवन, नयी दिल्ली के मुख्य स्थानिक आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
अविनाश कुमार अब तक उर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव, रांची के पद पर पदस्थापित थे। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण के प्रबंध निदेशक, झारखंड भवन, नयी दिल्ली के मुख्य स्थानिक आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार पर थे।
अविनाश कुमार 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें अलका तिवारी की जगह नियुक्त किया गया है। अलका तिवारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हुई हैं।
इसी प्रकार स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को अपने कार्यों के अलावा झारखंड के विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
झारखंड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार

Share this:


