Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा, 94 वर्ष की आयु में एम्स में ली अंतिम सांस, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा, 94 वर्ष की आयु में एम्स में ली अंतिम सांस, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

New delhi news: भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स में 94 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। एम्स ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
प्रधानमंंत्री मोदी ने ‘एक्स’ संदेश में लिखा, ”श्री विजय कुमार मल्होत्रा जी एक उत्कृष्ट नेता थे, जिन्हें जन मुद्दों की गहरी समझ थी। उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी। उन्हें संसदीय मामलों में उनके हस्तक्षेप के लिए भी याद किया जाता है। उनके निधन से दु:ख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।”
भाजपा नेता मल्होत्रा पिछले 45 वर्ष में दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। वर्ष 2004 के आम चुनाव में मल्होत्रा दिल्ली में अपनी सीट जीतनेवाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे। अपने पूरे राजनीतिक करियर में मल्होत्रा बेदाग और स्वच्छ छवि वाले नेता रहे। मल्होत्रा ने हिन्दी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वह राजनीति और सामाजिक गतिविधियों के अलावा दिल्ली में शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के प्रशासन में भी शामिल रहे।
मल्होत्रा का जन्म तीन दिसम्बर, 1931 को वर्तमान पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकल कर राजनीति में कदम रखा था। मल्होत्रा ने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया।

Share this:

Latest Updates