Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Awesome : अतीक और अशरफ को बैनर में दिखाया गया शहीद, इसके बाद…

Awesome : अतीक और अशरफ को बैनर में दिखाया गया शहीद, इसके बाद…

National News Update, Maharashtra, Beed : महाराष्ट्र से एक अत्यंत सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को बैनर में शहीद दिखाने वाले तीन लोगों को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव की है। दरअसल, पिछले सप्ताह तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई की हत्या कर दी थी।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294 (शब्दों या उच्चारण से अश्लीलता), धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 153 (ए) (धर्म, जाति, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस तरह समझिए पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि माजलगांव में कुछ लोग एक बैनर लेकर जा रहे थे, जिसमें अतीक अहमद और अशरफ को शहीद दिखाया गया था। बैनर में अखबार की एक कटिंग भी लगाई गई थी, जिसमें दोनों भाइयों की हत्या के लिए एक विशेष समुदाय को गाली दी गई थी। पुलिस का कहना है कि टीम ने बैनर और कटिंग जब्त कर लिया है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कटिंग वाले अखबार के संपादक और एक रिपोर्टर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Share this:

Latest Updates