Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Full of Curiosity : पति को पकड़कर दमदार कलाबाजी कर रही थी महिला, अचानक हाथ छुटा और इसके बाद…

Full of Curiosity : पति को पकड़कर दमदार कलाबाजी कर रही थी महिला, अचानक हाथ छुटा और इसके बाद…

Foreign News, China, Jumping With Husband, Video : जब कभी आप कुछ सरप्राइजिंग करते हैं, तो लोगों का ध्यान तो उस पर जाता ही है, कभी-कभार अनहोनी जैसी घटना भी घट जाती है। यह घटना भी लोगों का ध्यान खींचती है। चीन में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। इंटरनेशनल मीडिया की ओर से बताया जा रहा है कि चीन में एक शो के दौरान जिमनास्टिक करते समय एक एक्रोबैट की गिरने से मौत हो गई। यह घटना 15 अप्रैल की ही बताई जा रही है, लेकिन अब इसका वीडियो सामने आया है। इसमें महिला एक्रोबैट अपने पति के साथ हवा में कलाबाजी करती नजर आ रही है। उसने अपने पति को पकड़ रखा था, लेकिन अचानक उसका हाथ छूटता है और वो 30 फीट नीचे स्टेज पर गिर जाती है।

37 साल की थी महिला

CNN के अनुसार, 37 साल की सन मौमौ पति झांग मौमौ के साथ चीन के सेंट्रल अनहुई प्रांत के होउगाओ गांव में परफॉर्मेंस दे रही थी। दोनों एक केबल के सहारे स्टेज से 30 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे। यहां परफॉर्म करते हुए सन पति झांग के पैरों पर अपने पैर रखकर खड़ी हो गई। इसके बाद उसने झांग की गर्दन पकड़ी और हवा में लटक गई। इसी बीच उसका हाथ छूट गया। झांग ने उसे पैरों से पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहा और सन नीचे गिर गई।

Share this:

Latest Updates