Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विश्व के 150 देशों में मनाया जायेगा आयुर्वेद दिवस

विश्व के 150 देशों में मनाया जायेगा आयुर्वेद दिवस

New Delhi news : इस वर्ष दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जायेगा। आयुष मंत्रालय ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार’ थीम पर 29 अक्टूबर को 9वां आयुर्वेद दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बुधवार को आयुष मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि आयुर्वेद दिवस के दिन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के बाद केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने बताया कि आयुर्वेद दिवस अब वैश्विक अभियान बन चुका है। इस वर्ष 150 से अधिक देशों में आयुर्वेद दिवस समारोह मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” से वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद के योगदान को नयी दिशा देती है। दिवस का उद्देश्य जन कल्याण के लिए आयुर्वेद को सशक्त चिकित्सा प्रणाली के रूप में वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। इसके तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने देशभर में एक महीने तक चलनेवाले कार्यक्रमों की शुरुआत की है।

Share this:

Latest Updates