Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा पर्चा, रोड शो के बाद किया नामांकन, पूरा परिवार था साथ

प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा पर्चा, रोड शो के बाद किया नामांकन, पूरा परिवार था साथ

New Delhi news : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को केरल की वायनाड सीट से लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी मां व सांसद (राज्यसभा) सोनिया गांधी, अपने भाई और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पति रावर्ट वाड्रा, पुत्र रेहान वाड्रा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़रगे की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले ये सभी नेता एक रोड शो में शामिल हुए।
रोड शो के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘पिछले 35 सालों से मैं विभिन्न चुनावों में पार्टी के लिए और किसी न किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार करती रही हूं। यह पहली बार है जब मैं अपने लिए समर्थन की मांग कर रही हूं।’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी आभार जताया कि उन्होंने उन्हें वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।
प्रियंका गांधी 22 अक्टूबर की रात को ही अपनी माता सोनिया गांधी मैसूर पहुंची थीं, जहां एयरपोर्ट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद वे दोनों सड़क के रास्ते से वायनाड (केरल) पहुंचीं, जहां आज उन्होंने नामांकन दाखिल किया। लम्बे समय से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार चुनावी राजनीति में भाग ले रही हैं।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड से राहुल गांधी को दूसरी बार जीत मिली थी। इस बार राहुल को वायनाड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर भी जीत मिली, जोकि उनकी माता सोनिया गांधी की पारिवारिक सीट कही जाती है। उत्तर प्रदेश के महत्त्व को देखते हुए राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ थी और तभी साफ कर दिया था कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य यहां से प्रतिनिधित्व करेगा। इसी के चलते वायनाड सीट पर अब उप चुनाव हो रहे हैं। पिछली बार यहां से राहुल गांधी ने कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया की एनी राजा और भारतीय जनता पार्टी के के सुरेंद्रन को हराया था। राहुल को कुल 6,47,445 वोट मिले थे। उन्हें 03 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत मिली थी। दूसरे स्थान पर एनी राजा रही थीं।
वायनाड में 13 नवम्बर को मतदान होना है और परिणाम 23 नवम्बर को आयेंगे। भाजपा ने यहां प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को टिकट दिया है। नाव्या कोझिकोड नगर निगम में दो बार की पार्षद और म्युनिसिपल हाउस में भाजपा पार्षद दल की नेता हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। नव्या हरिदास अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। वहीं, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को यहां से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का उम्मीदवार घोषित किया गया है।


भाजपा ने बताया पैराशूट उम्मीदवार


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बुधवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने पर अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस ने वायनाड सीट पर एक बार फिर पैराशूट कैंडिडेट उतारा है। यह वायनाड के लोगों की आंखों में फिर से धोखा देने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है। उन्हें नहीं लगता कि वायनाड के लोग फिर से बेवकूफ बनने के लिए तैयार हैं।
राजीव चंद्रशेखर ने नयी दिल्ली में मीडिया से कहा कि वायनाड की जनता इस बार मूर्ख नहीं बनेगी। एनडीए ने एक बहुत ही सक्षम, गतिशील, मेहनती उम्मीदवार नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है। उनके पास एक परामर्शदाता के रूप में जनता की सेवा करने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि वायनाड में राहुल गांधी ने पिछले पांच सालों तक कुछ नहीं किया। प्रियंका भी उसी परम्परा का पालन करती रहेंगी। वायनाड की जनता निश्चित रूप से नव्या हरिदास का समर्थन करेगी। वह केरल से हैं, मलयालम भी बोलती हैं और वह वायनाड के लोगों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रियंका गांधी केरल से नहीं हैं, मलयालम नहीं बोलती हैं, उन्हें नहीं पता कि वहां क्या समस्याएं हैं। वह अपने भाई की जगह वायनाड से लड़ने जा रही हैं, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में वायनाड के लिए कुछ नहीं किया।

Share this:

Latest Updates