Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झरिया में लहरिया कट के शिकार हुए दो बाइक सवार ! घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

झरिया में लहरिया कट के शिकार हुए दो बाइक सवार ! घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

धनबाद जिले के झरिया शहर मे नाबालिग खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। बिना हेलमेट , ट्रिपल लोड कम उम्र के युवा बीच सड़क धूम मचाते दिख जाएंगे। ऐसे नाबालिग रेसर बाइक चालको का खामियाजा आम लोगो को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला झरिया थाना क्षेत्र से प्रकाश मे आया है । बनियाहिर पैट्रोल पंप के समीप लगभग एक बजे दो बाइक सवार आपस मे टकरा गए जिससे दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे एक बाइक संख्या JH09G 8981 मे सवार दंपति और उनके बेटे को गंभीर हालत मे देख स्थानीय लोग इलाज के लिए हस्पताल भेज दिए। वही स्थानीयों के अनुसार लहरिया कट चलाने वाला बाइक सवार नाबालिग था जो कि मोके से फरार हो गया वही खबर की सूचना पाकर झरिया पुलिस घटनास्थल पर  पहुँच दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल मे जुट गई।

Share this:

Latest Updates