Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बनारस के ‘दादा’ श्यामदेव राय चौधरी का निधन, सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी

बनारस के ‘दादा’ श्यामदेव राय चौधरी का निधन, सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी

Varanasi news: वाराणसी की राजनीति के दादा और वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामदेव राय चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह दक्षिण सीट से सात बार के विधायक रहे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक निजी अस्पताल में 85 साल के नेता ने आखिरी सांस ली। सीएम योगी ने हाल ही में अस्पताल में जाकर उनका हाल जाना था। दादा के मौत की खबर से काशी में उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है।

उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में ही किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी जी (दादा) का निधन अत्यंत दुःखद और भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

 भाजपा के संस्थापक नेताओं में शामिल श्यादेव राय चौधरी की छवि ईमानदार नेता की रही। 2017 में टिकट कटने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान किया था।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने अस्पताल में पहुंचे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी फोनकर उनका हालचाल जाना था। इस महीने की शुरुआत से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। चौधरी की छवि जनता के नेता के तौर पर रही, जो कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर आवाज उठाया करते थे।

Share this:

Latest Updates