Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बैलेट पेपर से चुनाव के लिए देश भर में अभियान चलाएगी कांग्रेस

बैलेट पेपर से चुनाव के लिए देश भर में अभियान चलाएगी कांग्रेस

New Delhi news : कांग्रेस ने बैलेट पेपर से चुनाव की मांग के लिए देशव्यापी अभियान चलाने का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बैलेट पेपर से ही चुनाव हो और इसके लिए हम भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर पूरे देश में अभियान चलाएंगे।

खरगे ने कहा, ‘मैं एक बात कहूंगा कि पूरी शक्ति लगाकर ओबीसी, एससी, एसटी और कमजोर तबके के लोग जो वोट दे रहे हैं, वह फिजूल जा रहा है। इसलिए बैलेट पेपर से वोट की हम मांग करते हैं। उन लोगों को मशीन अपने घर में रख लेने दो। अहमदाबाद में बहुत से गोदाम बने हैं, वे वहां ले जाकर मशीनों को रख दें। हमारी एक ही मांग है कि बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। यदि ऐसा हो जाए, तो इन लोगों को पता चल जाएगा कि वे कहां खड़े हैं।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेरा कहना है कि हमारी पार्टी को एक मुहिम शुरू करनी चाहिए और सभी विपक्षी पार्टियों को भी इसमें साथ देना चाहिए। हम राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की तरह पूरे देश में अभियान चलाएंगे।

Share this:

Latest Updates