Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के घरों और मंदिर को कर दिया आग के हवाले, पैगंबर पर किए पोस्ट…

… और देखते ही देखते कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के घरों और मंदिर को कर दिया आग के हवाले, पैगंबर पर किए पोस्ट…

Bangladesh News : बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की भीड़ ने नरेल के लोहागरा में हिंदू घरों और एक मंदिर पर अचानक हमला बोल दिया। देखते ही देखते हिंदुओं के घरों और एक मंदिर को आग के हवाले कर दिया। ये लोग एक हिंदू लड़के द्वारा पैगंबर पर किए गए कथित अपमानजनक पोस्ट से नाराज थे। इस हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने की हवाई फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस इस्पेक्टर हरन चंद्र पॉल ने बताया कि 15 जुलाई की शाम को दिघोलिया गांव में कई हिंदू घरों में तोड़फोड़ की गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। हमलावरों ने शाम करीब साढ़े सात बजे हिंदुओं के घरों पर हमला किया।

नहीं गिरफ्तार हुए हमलावर

स्थानीय लोगों ने फेसबुक पोस्ट अपलोड करने वाले युवक की पहचान सहपारा के अशोक साहा के बेटे आकाश साहा के रूप में की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया।

Share this:

Latest Updates