Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मछुआरों ने पकड़ी इतनी बड़ी मछली कि रह गए दंग, नहीं उठा सके तो क्रेन से…

मछुआरों ने पकड़ी इतनी बड़ी मछली कि रह गए दंग, नहीं उठा सके तो क्रेन से…

Viral video News : समुद्र में रहने वाले जीवो की प्रजातियों में मछलियों की अपनी खास पहचान है। कुछ ऐसी मछलियां भी पाई जाती हैं,  जो इतनी लंबी-चौड़ी और वजनी होती हैं कि उन्हें 10 आदमी मिलकर भी नहीं उठा सकता है। ऐसा ही एक मछली चिली में पकड़ी गई है।  मछुआरों के एक समूह ने हाल ही में एक अजीबोगरीब मछली पकड़ी है। हैरानी की बात यह है कि मछली की लंबाई 16 फीट है और यह इतनी भारी है कि इसे बाहर निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने यह घटना कैमरे में कैद कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही यूजर्स इस वीडियो को यूट्यूब और ट्विटर पर भी शेयर कर रहे हैं।

इस मछली को कहते हैं Oarfish 

पकड़ी गई इस मछली की प्रजाति ओरफिश है। यह 36 फीट तक की लंबी हो सकती है। आमतौर पर ये समुद्र की गहराइयों में पाई जाती हैं। इस प्रजाति की मछली बीमार होने, मरने या प्रजनन के लिए सतह पर आती है। इस मछली का सतह पर मिलना बेहद दुर्लभ है। इससे पहले ओरफिश को अप्रैल में न्यूजीलैंड के एक समुद्र तट पर देखा गया था।

Share this:

Latest Updates