Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार बस पुल से नर्मदा नदी में गिरी बस, 13 लोगों की मौत, मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार बस पुल से नर्मदा नदी में गिरी बस, 13 लोगों की मौत, मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा

मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिले के सीमा पर पर मौजूद खलघाट में महाराष्ट्र रोजवेज की सवारियों से भरी एक बस सोमवार करीब 10 बजे नर्मदा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राहत बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाओ और राहत कार्य शुरू कर दिया। ‌ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। बचाव दल ने अब तक 13 शवों को बरामद किया है। अभी खोजबीन ऑपरेशन जारी है। इस हादसे पर दुख जताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के आश्रितों को 44 लाख रुपए बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

 बस में 13 लोग सवार थे और सबकी हो गई मौत

इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बस में 13 से 14 यात्री ही सवार थे। किसी भी यात्री को बचाने में कामयाबी नहीं मिल पाई है।  उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि खलघाट क्षेत्र में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कुछ भ्रम की स्थिति बन गई थी, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार 13 लोग की हादसे में मृत्यु हुई है। घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates