Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर रांची में प्राथमिकी, कांग्रेस की शिकायत के बाद अमित मालवीय पर भी दर्ज हुआ केस

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर रांची में प्राथमिकी, कांग्रेस की शिकायत के बाद अमित मालवीय पर भी दर्ज हुआ केस

झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सोमवार को राजधानी रांची के कोतवाली थाना में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और प्रीति गांधी पर एफआईआर दर्ज करवाई है। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद  ने कहा की तीनों ने सोची समझी साजिश के तहत इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार के बयान को गलत तरीके से पेश किया। इन लोगों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए बयान को तोड़ मरोड़कर अपलोड किया। प्रसाद ने कहा कि ऐसा डॉ अजय कुमार और कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए किया गया। बताते चलें कि भाजपा के नेताओं ने अजय कुमार का एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर सवाल उठाए थे, जिसमें वह राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी कर रहे थे। स्मृति ईरानी ने इसे आदिवासी नेता का अपमान बताया था।

साजिश के तहत भाजपा के नेताओं ने तथ्य को तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इन भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति जैसे पद के चुनाव से ठीक पहले सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की नियत और डॉक्टर अजय कुमार की छवि धूमिल करने की कोशिश की है।ऐसा कर भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान तो किया ही साथ ही साथ द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया है। डॉ. कुमार ने अपने बयान के शुरुआत मे ही राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार की प्रशंसा की थी। लेकिन उसे एडिट कर साजिशन यह कृत्य किया गया।  एफआईआर दर्ज करवाने वालों मे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसिफ, सतीश पॉल मूंजनी, राकेश सन्हिा, ज्योति सिंह मथारू, कुमार राजा, गौतम उपाध्याय, गौरव सिंह, राजीव चौधरी, अजय सिंह, योगेन्द्र सिंह बेनी प्रमुख रूप से शामिल थे।

Share this:

Latest Updates