Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Boss- 16 : जानें किस दिन बिग बॉस शो से बाहर होंगे साजिद खान

Big Boss- 16 : जानें किस दिन बिग बॉस शो से बाहर होंगे साजिद खान

Entertainment news :  ‘बिग बॉस- 16’ के एपिसोड में साजिद खान को देखकर सोशल मीडिया का पारा चढ़ गया है। था। मीटू (me too) मामले में कई आरोपों का सामना कर चुके साजिद खान को लेकर उनका सोशल मीडिया में लगातार विरोध हो रहा है। इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) से लेकर सोना मोहपात्रा, उर्फी जावेद (urfi Javed) , कनिष्‍का सोनी, देवोलीना भट्टचार्जी, गौहर खान (Gauhar Khan), सलोनी चोपड़ा (Saloni Chopra) व मंदाना करीमी सहित कई अभिनेत्रियों (actress) ने साजिद खान (Sajid Khan) को बिग बॉस शो से हटाने की मांग की है। साजिद खान का हो रहे लगातार विरोध के कारण संभावना जताई जा रही है कि बिग बॉस शो के मेकर्स उन्हें जल्द बेदखल कर देंगे। बिग बॉस के नजदीकी सूत्रों से पता चला है कि साजिद खान एक सप्ताह के अंदर शो से बाहर हो जाएंगे। जानकारी तो यह भी मिल रही है कि शो के सुपरस्टार-होस्ट सलमान खान ने भी अपने ऊपर बढ़ते दबाव के कारण मेकर्स के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है।

असमंजस में सलमान खान

मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान के एक करीबी दोस्‍त के हवाले से बताया गया है कि सलमान खान के लिए यह स्थिति बहुत विकट हो चुकी है। क्योंकि वह साजिद की बहन फराह खान के बहुत नजदीकी हैं। फराह खान स्वयं भी बिग बॉस के कुछ एपिसोड में सलमान खान की अनुपस्थिति में होस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने भी बिग बॉस शो में साजिद की एंट्री के लिए पैरवी की थी। उन्‍होंने इस मामले में सलमान से मदद करने की मांग की थी, जिसे दोस्‍त होने के नाते सलमान खान ने सपोर्ट भी किया था। लेकिन तमाम विरोधों के बाद अब सलमान को अपना फैसला उल्टा पड़ गया है।

Share this:

Latest Updates