Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Breaking: CM के प्रेस सलाहकार के पीपीएस के आवास से ईडी को मिले जमीन के दस्तावेज

Big Breaking: CM के प्रेस सलाहकार के पीपीएस के आवास से ईडी को मिले जमीन के दस्तावेज

Jharkhand Update News, Ranchi, ED Raid, Land Record : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के खास सहयोगी (निजी सचिव) उदय शंकर के ठिकाने से कई जमीनों के कागजात बरामद किये हैं।

सोमवार को ईडी ने मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के खास सहयोगी (निजी सचिव) उदय शंकर के रांची में डोरंडा बाजार के पीछे बांग्ला स्कूल के समीप स्थित आवास पर छापा मारा। ईडी के अधिकारियों ने पूरे आवास खंगाल कर चप्पे-चप्पे पर छानबीन की। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान ईडी को जमीन सम्बन्धी कई कागजात उदय शंकर के यहां से मिले हैं। बताया गया कि उदय शंकर सीओ, डिप्टी रजिस्ट्रार तक को धमकाया करता था। उदय के मोबाइल से बड़े लोग दूसरे बड़े लोगों से बात करते थे। एक सांसद की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े कागजात का भी आदान-प्रदान हुआ है। उदय शंकर के यहां से मिले दस्तावेज, मोबाइल डाटा जांच में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

Share this:

Latest Updates