Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bigg Boss 17: विक्की जैन ने एक बार फिर मुनव्वर फारुकी पर फिर वार करते हुए कहा…

Bigg Boss 17: विक्की जैन ने एक बार फिर मुनव्वर फारुकी पर फिर वार करते हुए कहा…

Entertainment, Bollywood news, Mumbai news, Bollywood update, Bollywood actor, Bollywood actress, entertainment, movie Life, Bollywood film : सलमान खान के बहुचर्चित शो बिग बॉस 17 में इस समय काफी कुछ बदला दिख रहा है। अब कई कंटेस्टेंट्स बदल गए हैं तो कई के तो रिश्ते भी बदल गए हैं। इन सबके बीच मुनव्वर फारुकी घर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जब से बिग बॉस 17 में आयशा खान आईं हैं, हर कोई मुनव्वर पर भड़ास निकालने में जुटा है। इस दौरान मनोहर के झूठ पर अन्य प्रतिभागी लगातार तंज कस रहे हैं। इस बार विक्की जैन ने मुनव्वर पर वार किया है, जिसकी झलक सामने प्रोमो में देखने को मिला। कलर्स टीवी ने इससे जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो वीडियो में विक्की जैन मुनव्वर पर अपनी भड़ास निकालते और मुनव्वर का गेम एक्सपोज करते नजर आ रहे हैं।

विक्की जैन ने उड़ाई मुनव्वर की धज्जियां

प्रोमो में मुनव्वर कटघरे में खड़े दिख रहे हैं। वहीं, विक्की और अंकिता वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में विक्की मुनव्वर के विरोध में बात कर रहें है तो अंकिता मुनव्वर को डिफेंड करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में विक्की कहते सुनाई दे रहे हैं कि- “मुनव्वर ने एक दिन शो में बोला कि बाहर उनका एक रिश्ता है, लेकिन अचानक से एक दिन पता चलता है कि ऐसा कुछ है ही नहीं। मुनव्वर सारे रिश्तों को भूलते गए जो शायद उन्होंने कभी दिल से बनाए ही नहीं थे।” 

मुनव्वर गुड बॉय इमेज बनाना चाह रहे थे, लेकिन…

वह नाजिला का नाम लेकर शो में अपनी एक गुड बॉय इमेज बनाना चाह रहे थे, लेकिन वो सारी इमेज खारिज हो गई जब आयशा इस घर में आईं। इसके बाद अंकिता कहती सुनाई दे रही हैं कि वो (मुनव्वर) गिल्ट में हैं। वो ये सब से अपने आपको प्रूफ करना चाहता है कि आई एम सॉरी। इसके बाद मुनव्वर बाथरूम एरिया में नील, अभिषेक, रिंकू के साथ बैठे होते हैं। वो कहते हैं कि विक्की भाई ने जो चीजें बोली हैं इसके बाद में उस इंसान की शक्ल नहीं देखना चाहता।

Share this:

Latest Updates