Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Taarak Mehta ka ooltah chashmah में दयाबेन की फिर हो रही वापसी?

Taarak Mehta ka ooltah chashmah में दयाबेन की फिर हो रही वापसी?

Entertainment news, famous TV show, Taarak Mehta ka ooltah chashmah, Daya Ben, Mumbai news : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 

(Taarak Mehta ka ooltah chashmah) गत 15 सालों से टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। लेकिन इस शो से 6 साल से लीड एक्ट्रेस दयाबेन गायब हैं। दया भाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने प्रेग्नेंसी के वक्त शो से अवकाश लिया था। इसके बाद से वह इस शो में वापसी नहीं कर पाईं। उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी को बच्चे की परवरिश के चलते कमबैक करने से मना कर दिया था। लेकिन अब कई दिनों से लगातार दिशा वकानी के लौटने की खबरें मीडिया में चल रही हैं। 

दिशा वकानी को मनाने की कोशिश में हैं असित मोदी

ऐसे में शो की नई रोशन भाभी उर्फ मोनाज मेवावाला ने रिएक्ट किया है। कहा जा रहा है कि असित मोदी लगातार दिशा वकानी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मेकर्स ने तो नई दयाबेन को लाने की भी कोशिश की थी, कुछ एक्ट्रेस के ऑडिशन भी हुए थे लेकिन कुछ रिजल्ट नहीं निकल पाया।

दया भाभी को वापस लाने का है मेकर्स पर प्रेशर

अभी हाल में ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स को ट्रोल भी खूब किया गया था। प्रोड्यूसर असित मोदी ट्विटर पर खूब ट्रोल हुए थे। जब दर्शकों ने उनकी भावनाओं से खेलने के चक्कर में उनपर ताने कसे थे। दरअसल कुछ दिन पहले शो में दिखाया गया था कि जेठालाल की पत्नी की वापसी हो रही है। फैंस खुश हो गए थे, लेकिन फिर से मेकर्स ने गच्चा दे दिया था। हालांकि इन सभी खबरों के बीच जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला को रिप्लेस करने वाली एक्ट्रेस मोनाज मेवावाला ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे सच में नहीं पता है कि क्या चल रहा है।’ मालूम हो, शो की कास्ट को भी इस बारे में भनक नहीं है। ऐसे में चांस एक्ट्रेस के दोबारा लौटने के कम ही लग रहे हैं। मोनाज मेवावाला के पिता फ्रेडिस मेवावाला भी शो के हिस्सा रह चुके हैं और मशहूर एक्टर भी हैं।

Share this:

Latest Updates