Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : भाभी से था गलत संबंध, पत्‍नी ने किया विरोध तो काट डाला तलवार से

BIHAR : भाभी से था गलत संबंध, पत्‍नी ने किया विरोध तो काट डाला तलवार से

बिहार के गोपालगंज में मीरगंज थाना क्षेत्र के काशी समईल गांव में भाभी से अवैध संबंध का विरेाध करने पर एक व्‍यक्ति ने तलवार से पत्‍नी को काट कर हत्‍या कर दी। बेरहमी से की गई इस हत्‍या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतका संजू देवी थी। पति का नाम विजय साह है।

हत्‍या करने के बाद बैठ गया शव के पास

जानकारी के अनुसार विजय साह का किसी दूसरी औरत से नाजायज संबंध था। इसकी जानकारी संजू देवी को हो गई। उसने पति को समझाया-बुझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। शुक्रवार शाम पति-पत्‍नी में इसको लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद विजय साह का खून खौल गया। उसने तलवार निकाला और पत्‍नी पर हमला करना शुरू कर दिया। वह चीखती रही लेकिन विजय पर जैसे शैतान सवार था। उसने कई वार किए। इससे संजू की मौत हो गई। मौत के बाद विजय वहीं बैठ गया। इधर हत्‍या की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में एसपी आनंद कुमार ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना के बाद आरोपित को गिरफ्तार लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

पूजा-पाठ में लीन रहता था आरोपी

शादी के बाद करीब दस सालों तक विजय साह और संजू देवी साथ-साथ रहे। विजय काफी धार्मिक प्रवृत्ति का था। अक्‍सर पूजा-पाठ में लीन रहता था। लेकिन पत्‍नी को शक था कि उसका एक महिला से नाजायज संबंध है। उसे वह भाभी कहता था। उसी के कहे अनुसार काम करता था। इसका विरोध संजू देवी करती थी। इसके बाद पति-पत्‍नी में बातचीत बंद हो गई। फिर दोनों अलग हो गए। संजू देवी अलग रहकर बच्‍चों का भरण-पोषण करने लगी। लेकिन वह पति को दूसरी औरत से संबंध रखने से मना करती थी।

Share this:

Latest Updates