Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : कई आइएएस अफसर हुए इधर से उधर, विवेक सिंह बने बिहार के विकास आयुक्त

BIHAR : कई आइएएस अफसर हुए इधर से उधर, विवेक सिंह बने बिहार के विकास आयुक्त

बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। बिहार सरकार ने कामकाज को और दुरुस्त करने के लिए वरीय आइएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह बिहार के नए विकास आयुक्त बनाए गए हैं। वर्तमान विकास आयुक्त अतुल प्रसाद इसी महीने रिटायर हो रहे हैं। वहीं उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मेहरोत्रा (निदेशक चकबंदी) सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त एवं संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के भी प्रभार में भी रहेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव बने संदीप पौंड्रिक

समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक को उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वह बियाडा और आइडा के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार को योजना एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव दयानिधान पांडेय को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। वह मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव अनुपम कुमार को बिहार विकास मिशन के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share this:

Latest Updates