Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

EXAM ALERT : झारखंड में कोल्हान यूनिवर्सिटी ने जारी किया एलएलबी एंट्रेंस एग्जाम का डेट, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में होगा एडमिशन

EXAM ALERT : झारखंड में कोल्हान यूनिवर्सिटी ने जारी किया एलएलबी एंट्रेंस एग्जाम का डेट, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में होगा एडमिशन

Jharkhand (झारखंड) में पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा स्थित कोल्हान यूनिवर्सिटी (KU) के परीक्षा विभाग ने जमशेदपुर स्थित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में सत्र 2021-24 के लिए LLB पाठ्यक्रम में दाखिले (Admission) के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) की तिथि घोषित कर दी है। प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को होगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने का समय 10.15 बजे है। छात्रों के पास फोटो युक्त एडमिट कार्ड, हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।

120 सीटों पर होगा नामांकन

ओएमआर शीट 10.45 बजे दी जाएगी। परीक्षा का समय एक घंटा निर्धारित है। परीक्षा केंद्र बिष्टुपुर स्थित मिसेस KMPM वोकेशनल कॉलेज को बनाया गया है। 19 अप्रैल से कोल्हान यूनिवर्सिटी की अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउलोड किया जा सकता है। LLB में कुल 120 सीटों पर नामांकन होना है। इसके लिए विद्यार्थियों की ओर से 31 जनवरी से 15 फरवरी तक फॉर्म भरे गए थे।

Share this:

Latest Updates