Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : नालंदा में महिला को निर्वस्‍त्र कर पीटा, बेटी को भी नहीं छोड़ा; कोई कपड़ा देने आया तो उसे भी खदेड़ा

BIHAR : नालंदा में महिला को निर्वस्‍त्र कर पीटा, बेटी को भी नहीं छोड़ा; कोई कपड़ा देने आया तो उसे भी खदेड़ा

बिहार के नालंदा जिले में एक शर्मनाक घटना हुई है। यहां थरथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को निर्वस्‍त्र करने के बाद दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बीच- बचाव करने जब बेटी गई तो उसको भी भीड़ ने पीटा। इस दौरान ग्रामीण भयवश तमाशबीन बने रहे। इस दौरान अगर किसी ने पीड़‍ित महिला को तन ढकने के लिए कपड़े दिए तो उसके साथ भी बदमाश मारपीट करने पर उतारू हो गए। बाद में इस घटना की जानकारी किसी ने थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर पीड़‍ित मां-बेटी को अपने साथ थाना में ले गई। हालांकि थरथरी के थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते 6 फरवरी की रात इस गांव में एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में युवक के पिता ने दूर के अपने पट्टीदार के घर के तीन लोगों को नामजद किया था। हत्या का आरोप तीन लोगों पर लगा है। हत्‍या मामले के तीनों आरोपित फिलहाल जेल में हैं। आरोपितों ने थाना पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। हत्याकांड के बाद इनमें से एक आरोपित के घर में ताला बंद था ।

घर खोलने पहुंची मां-बेटी पर किया हमला

सोमवार को इस मां और बेटी अपने घर का ताला खोलने पहुंची थीं। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन टूट पड़े और दोनों की पिटाई करने लगे। इस दौरान दोनों जान बचाकर भागने लगीं, तो लोग खदेड़कर पीटते रहे। इस मामले में एक आरोपित के स्‍वजन ने दावा किया है कि महिला की निर्वस्‍त्र कर पिटाई की गई है।

Share this:

Latest Updates