Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : रांची में महिला ने थाना प्रभारी को जड़ा तमाचा, इसके बाद पुलिस ने शुरू किया दे दनादन…

JHARKHAND : रांची में महिला ने थाना प्रभारी को जड़ा तमाचा, इसके बाद पुलिस ने शुरू किया दे दनादन…

Jharkhand (झारखंड) की राजधानी रांची में 14 March को पोषण सखियों और पुलिस के बीच टसल का गजब का नजारा देखने को मिला। गौरतलब है कि झारखंड में पोषण सखियां लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। इसी क्रम में 14 मार्च को रांची में विधानसभा घेरने जा रहीं इन पोषण सखियों के साथ पुलिस ने ऐसा व्यवहार किया कि उनमें से एक ने थाना प्रभारी को तैश में आकर जोरदार तमाचा जड़ दिया। इसके बाद शुरू हो गया हंगामा और बवाल। पहले राज्यभर की सैकड़ों महिलाओं ने जगन्नाथपुर चौक के पास रोके जाने पर जमकर हंगामा किया। झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के बैनर तले पहुंचीं महिलाओं ने बैरिकेडिंग के पास प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस कारण जड़ा तमाचा

महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को हटाना चाहा, लेकिन वे विस तक जाने पर अड़ी रहीं। हंगामे की सूचना पर सिटी एसपी सौरभ दल-बल लेकर वहां पहुंचे। इसी बीच प्रदर्शकारियों ने बैरिकेडिंग गिरा दी और पुलिस से उलझ गईं। धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई भी होने लगी। तभी एक प्रदर्शनकारी ने वहां मौजूद महिला थानेदार को तमाचा जड़ दिया।

स्थिति को देखकर महिला पुलिसकर्मियों ने दनादन किया लाठीचार्ज

थानेदार के साथ मारपीट पर महिला पुलिसकर्मियों ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई और आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस 12 महिलाओं को गिरफ्तार कर कैंप जेल ले गई।

Share this:

Latest Updates