Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लालू को देखने अस्पताल पहुंचे बिहार के CM नीतीश कुमार हुए भावुक, बताया अपना पुराना दोस्त, जल्द स्वस्थ होने…

लालू को देखने अस्पताल पहुंचे बिहार के CM नीतीश कुमार हुए भावुक, बताया अपना पुराना दोस्त, जल्द स्वस्थ होने…

Bihar News : पटना के पारस अस्पताल में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू यादव को देखने 6 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  पहुंचे। उनसे मुलाकात करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की। सीएम ने लालू यादव को अपना पुराना दोस्त बताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 

नीतीश ने कहा, सरकारी खर्च पर होगा लालू का इलाज, यह उनका अधिकार

 मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश ने बताया कि राजद सुप्रीमो की सेहत में पहले से सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है, इसे उन्होंने अच्छा फैसला बताया। कहा कि वहां सारी जांच और अच्छे तरीके से हो जाएगी। बताया कि लालू यादव की सेहत बिगड़ी, इसकी जानकारी उन्हें समाचार पत्रों से मिली। इसके बाद फोन के माध्यम से उन्होंने हाल जाना था। सरकारी खर्चे पर इलाज के एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि यह उनका अधिकार है और बिल्कुल होगा। सीएम ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

Share this:

Latest Updates