Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और इस तरह शराब ने ले ली तीन दोस्तों की जान, संदिग्ध परिस्थितियों में…

…और इस तरह शराब ने ले ली तीन दोस्तों की जान, संदिग्ध परिस्थितियों में…

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में 19 जुलाई की देर रात तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना है।। एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सभी मृतक आपस में दोस्त थे। परिजन ने शराब पीने के बाद मौत की आशंका जताई है।

दोपहर में लौटे थे कुम्हरार से

जानकारी के मुताबिक बिस्कोमान कॉलोनी में चार दोस्त 19 जुलाई को दोपहर में कुम्हरार से लौटे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनमें से विवेक (26) घर आकर सो गया और उसके बाद उठा ही नहीं। वहीं, उसके तीनों दोस्तों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां एक के बाद एक दो और युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं, बिस्कोमान कॉलोनी निवासी भोलू की हालत गंभीर बनी हुई है।

जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

परिजन का आरोप है कि शराब पीने की वजह से उनकी मौत हुई है। विवेक के परिवार वालों और एक अन्य दोस्त सनी ने आरोप लगाया कि चारों ने कुम्हरार में एक शख्स से शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद वे घर लौटे और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। फिर एक-एक करके तीन युवकों की जान चली गई। माना जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई।

Share this:

Latest Updates