Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को बिहार में मिले 8 वोट ज्यादा मतलब क्रॉस वोटिंग हुई, अब BJP और RJD…

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को बिहार में मिले 8 वोट ज्यादा मतलब क्रॉस वोटिंग हुई, अब BJP और RJD…

President Election 2022 : देश में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव खत्म हुआ। रिजल्ट आ गया। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू की भारी जीत को लेकर क्रॉस वोटिंग पर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच मीडिया में यह खबर आई है कि बिहार में द्रौपदी मुर्मू को 8 वोट ज्यादा मिले हैं यानी क्रॉस वोटिंग हुई। अब यह क्रॉस वोटिंग करने वाले किस पार्टी के विधायक हैं, इसे लेकर चर्चा चल रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान द्रौपदी मुर्मू को वोट करने वाले आरजेडी के 8 विधायकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग उन पार्टियों को चेतावनी है जो दल को अपने खानदान की जागीर समझते हैं।

द्रौपदी मुर्मू को 133 और यशवंत सिन्हा को मिले 106 वोट

संजय जायसवाल ने कहा कि आरजेडी के 8 विधायकों ने अपनी अंतर्आत्मा की आवाज सुनी और पार्टी लाइन से परे जाकर मूर्मु को वोट दिया। द्रौपदी मुर्मू को को देशभर से समर्थन मिला है, कई और राज्यों में भी क्रॉस वोटिंग हुई है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन के पास 127 विधायक हैं। इनमें से बीजेपी के 77, जेडीयू के 45, हम के चार और एक निर्दलीय विधायक हैं। बीजेपी MLA सुभाष सिंह ने तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में हिस्सा नहीं लिया। काउंटिंग के दौरान बिहार के दो विधायकों के वोट खारिज कर दिए गए। इनमें से एक बीजेपी का बताया जा रहा है। इन आंकड़ों के अनुसार द्रौपदी मुर्मू को 125 वोट मिलने चाहिए थे, मगर उन्हें 133 वोट मिले। जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को राज्य में 106 वोट ही मिले यानी कि मुर्मू को उम्मीद से आठ वोट ज्यादा मिले।

Share this:

Latest Updates