Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक इस पटाखा फैक्ट्री में हो गया ब्लास्ट, चपेट में आकर 3 लोगों की गई जान, 5 जख्मी, कई मलबे में दबे…

… और अचानक इस पटाखा फैक्ट्री में हो गया ब्लास्ट, चपेट में आकर 3 लोगों की गई जान, 5 जख्मी, कई मलबे में दबे…

Bihar News : बिहार में छपरा के खोदाईबाग गांव में 24 जुलाई को पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर 3 लोगों की जान चली गई। 5 लोग घायल हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। विस्फोट होने से तीन मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। ये धमाका इतना जोरदार था कि करीब 3 किमी तक इसकी आवाज सुनी गई है।

ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि मलबे से पटाखों के फूटने की आवाज आ रही है। इसी दौरान एक और तेज धमाका होता है और मलबा चारों तरफ उड़ जाता है।

गैरकानूनी तरीके से चल रही फैक्ट्री

खोदाईबाग गांव में गैरकानूनी तरीके से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट कर गया। इसके बाद पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर पड़ी। देखते ही देखते बिल्डिंग में आतिशबाजी शुरू हो गई। बिल्डिंग में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है। घटना वाली जगह पर घेराबंदी कर दी गई है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

यहां फैक्ट्री में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खैरा थाना क्षेत्र में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो चुका है। इससे पहले जिले के खोदाई बाग के ओलहनपुर में पहले भी दो बार हो बम विस्फोट हो चुका है। यहां करीब 12 अवैध पटाखा फैक्ट्रियां हैं।

Share this:

Latest Updates