Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह बदमाश बंदर ने 2 साल की मासूम पर कर दिया हमला, चिल्लाने के बाद घर से निकली मां तो…

… और इस तरह बदमाश बंदर ने 2 साल की मासूम पर कर दिया हमला, चिल्लाने के बाद घर से निकली मां तो…

Russia News : हम जानते हैं कि बंदर स्वभाव से नटखट होते हैं। आदमी से सामान छीनने-झपटने में फुर्तीबाज भी, पर वे इस तरह छोटे बच्चे पर जानलेवा हमला भी कर सकते हैं, ऐसा कम ही देखने को मिलता है, पर ऐसी घटना रूस में सामने आई है। रूस के टेरपीगोरिएवो गांव में अपने घर से बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची पर एक बदमाश बंदर ने अचानक हमला कर दिया। बंदर बच्ची का पैर पकड़कर खींचने लगा और उसे पंजे मारने लगा। 

हमले से डरी बच्ची मदद के लिए चिल्लाई

हमले से डरी बच्ची मदद के लिए चिल्लाई। उसकी चीख सुनकर मां दौड़कर घर से बाहर निकली और बच्ची को गोद में उठा लिया। इसके बाद भी बंदर बच्ची पर झपट्टा मार रहा था। शोर सुनकर बच्ची के पिता भी घर से बाहर निकले। दंपती ने बंदर को बच्ची से दूर करने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर उसकी ओर झपटता रहा। उन्होंने बंदर को डराने के लिए लात भी मारी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गंभीर रूप से घायल हो गई बच्ची

बच्ची का नाम पॉलिना है, जो यूक्रेन की रहने वाली है। रूस-यूक्रेन जंग के चलते परिवार के सदस्य एक दोस्त के घर रूस में रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पॉलिना के हाथ और पैर में गहरे घाव हो गए है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में उसका इलाज हुआ। अब वह जनरल वॉर्ड में है।

Share this:

Latest Updates