Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : भोजपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग में आर्मी के रिटायर्ड जवान की हत्या, मृतक के परिजनों ने अस्पताल में…

BIHAR : भोजपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग में आर्मी के रिटायर्ड जवान की हत्या, मृतक के परिजनों ने अस्पताल में…

Bihar (बिहार) में भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव में 23 मार्च की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। छर्रा लगने से दूसरे पक्ष का एक युवक भी जख्मी हो गया। उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी 50 साल रामप्रकाश सिंह के रूप में हुई। घायल युवक ओमकार नाथ सिंह का 26 साल का पुत्र रोहित कुमार है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में गोलीबारी की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

मृतक के परिजनों ने आरा सदर अस्पताल में काटा बवाल

रिटायर्ड आर्मी जवान के मर्डर से आक्रोशित परिजनों ने आरा सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा। गुस्साए लोग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुस गए। जहां दूसरे पक्ष का घायल युवक बेड पर पड़ा था। अचानक उसकी पिटाई करने लगे। आक्रोश इतना था कि वार्ड में रखें स्लाइन स्टैंड, हेलमेट और लात-घूंसे से युवक की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं परिजनों ने उक्त युवक को कैंपस में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

कैसे शुरू हुआ विवाद

मृतक के चचेरे भाई अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके घर के बच्चे एवं उक्त पक्ष बच्चों के बीच विवाद हुआ था। आज सुबह जब वह पटना जाने के लिए घर पर तैयार होकर बैठे थे। तभी उक्त पक्ष के दस की संख्या में लोग उनके घर पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उक्त पक्ष के व्यक्ति द्वारा उन्हें गोली मार दी गई। परिजन आननफानन में निजी अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। परिजन पटना ले ही जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Share this:

Latest Updates