Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ससुराल गया था 3 बच्चों का बाप, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दिया ऐसा कांड…

ससुराल गया था 3 बच्चों का बाप, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दिया ऐसा कांड…

Illegal relations destroy married life. शादीशुदा जिंदगी अवैध संबंधों की बलि चढ़  जाया करती है। कभी-कभार इसकी ऐसी घिनौनी सूरत भी सामने आती है,जो विश्वसनीय नहीं लगती, पर सच्चाई तो सच्चाई है। ऐसा ही बिहार के वैशाली जिले में हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ला में ससुराल गए तीन बच्चों के एक पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक बीते 24 जून को हाजीपुर के हथसारगंज अपने ससुराल गया था और देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार, युवक की पत्नी का पति के ममेरे भाई से अवैध संबंध था। इसी वजह से उसकी मारपीट कर हत्या की गई है।

15 साल पहले हुई थी शादी

मृतक जितेंद्र कुमार सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला गांव का निवासी था। लेकिन, वह ग़ोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। उसकी शादी 15 साल पहले नगर थाना के हथसारगंज मोहल्ला निवासी दिनेश सिंह की बेटी माला देवी के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। जितेंद्र का ममेरा भाई नितेश उसके घर आया जाया करता था। इसी बीच जितेंद्र की पत्नी माला देवी से उसका प्रेम सबंध शुरू हो गया।

परिजनों के अनुसार, पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी माला देवी ने अपने पति पर मारपीट का केस महिला थाना में दर्ज कराया था। जितेंद्र कुमार के पिता प्रह्लाद सिंह के अनुसार,नितेश ने अपने एक दोस्त प्रमोद कुमार सिंह के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। इधर, पुलिस माला देवी, उसके भाई राजीव कुमार सिंह और मां तेतरी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  आरोपी नितेश और प्रमोद फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share this:

Latest Updates