Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार में जेडीयू MLA ने BJP को दी चुनौती, कहा- अकेले चुनाव लड़ कर देख लें, हकीकत की तस्वीर…

बिहार में जेडीयू MLA ने BJP को दी चुनौती, कहा- अकेले चुनाव लड़ कर देख लें, हकीकत की तस्वीर…

Bihar (बिहार) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी हलचल मचा दी है। वैसे कई दिनों से भाजपा और जदयू के बीच रिश्तो की हकीकत की तस्वीर रह-रह कर सामने आ रही थी। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मेल-मिलाप का अच्छा संदेश मिला, लेकिन फिर खटास सामने आई। गोपाल मंडल ने महाराष्ट्र प्रकरण पर कहा कि बीजेपी में सीएम को लेकर कोई ऐसा चेहरा नहीं है। यहां सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार हैं। जदयू का कोई भी विधायक बिकाऊ नहीं है। 

‘हम लोग खूंटा गाड़ विधायक हैं, कोई उखाड़ नहीं सकता’

मंडल ने कहा कि ये महाराष्ट्र नहीं, बिहार है। हम लोग खूंटा गाड़ विधायक हैं। कोई उखाड़ नहीं सकता है। भाजपा में कोई ऐसा आदमी ही नहीं है जो मुख्यंमत्री बने। भाजपा चाहे तो अकेले चुनाव लड़ कर देख ले हकीकत की तस्वीर सामने आ जाएगी तो आंखें खुल जाएंगी।

संजय जायसवाल में समझदारी की कमी

 मंडल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर जमकर निशाना साधा। कहा कि संजय जायसवाल जब प्रदेश अध्यक्ष बने तब उनको लोग जानने लगे। वह अगर जदयू के खिलाफ बोलते हैं तो उनमें समझदारी की कमी है। अभी गठबंधन के तहत है। हमलोगों की सोच है कि पांच साल सरकार चले।

अग्निपथ योजना में रक्षा मंत्री ने गलती की, सही जानकारी नहीं दी

अग्निपथ योजना पर उन्होंने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर प्रहार किया। कहा, उन्होंने अग्निपथ स्कीम में विज्ञापन नहीं निकाला। इसकी जानकारी छात्रों को नहीं दी। इससे छात्र भड़क गए। गलत-सही भाजपा वाले करते रहते हैं। अग्निपथ योजना पर छात्रों को भरोसे में लेना चाहिए था। इस पर कुछ नहीं बोलना चाहिए। जदयू पर कुछ भी बोलने से पहले सोजना चाहिए।

Share this:

Latest Updates