Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिकनी पहने अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने शेयर कीं अपनी तस्वीरें, बढ़ा दिया सोशल मीडिया का तापमान

बिकनी पहने अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने शेयर कीं अपनी तस्वीरें, बढ़ा दिया सोशल मीडिया का तापमान

टॉलीवुड और बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमा चुकीं पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकनी पहने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर  वायरल हो रही हैं। उनका यह हॉट लुक देखकर उनके फैंस तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। तस्वीरों में पूजा हेंगड़े पीले रंग की बिकनी पहने एक अनजान खूबसूरत लोकेशन पर दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- टाइम टू एस्केप यानी कि दुनिया से बचने का दौर है।

बतौर मॉडल शुरू किया था अपना कैरियर

बताते चलें कि हाट अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। वह वर्ष 2009 में मिस इंडिया फेमिना कंपीटीशन में भी हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन इसमें वह ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाईं। इसके बावजूद पूजा ने हार नहीं मानी। उन्होंने पुनः 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सेकेंड रनरअप चुनी गईं। इसके बाद पूजा कई मैगजीनों के कवर पर नजर आईं।

तमिल फिल्म से रखा था अभिनय जगत में कदम

तमिल फिल्म मुगमोदो से पूजा ने अभिनय जगत में कदम रखा। हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ आदि भाषा का अच्छा ज्ञान रखने वाली पूजा ने 2016 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘मोहनजोदरो’ से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की। हालांकि पूजा अबतक ज्यादातर साउथ की फिल्मों में सक्रिय रही हैं। साल 2019 में पूजा फरहाद सामजी की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हॉउसफुल 4 में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

सलमान खान के साथ नजर आएंगी पूजा हेगडे

आने वाली फिल्मों की बात करें तो पूजा हेगड़े जल्दी ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग का अगला शेड्यूल शुरू करने वाली हैं। इसी साल क्रिसमस पर वह रोहित शेट्टी स्टारर सर्कस में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया था। ये फिल्म मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक है जो शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। ये फिल्म क्रिसमस पर 23 दिसंबर 2022 को रिलीज़ हो रही है।

Share this:

Latest Updates