Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फिल्म बेधड़क को करण जौहर ने बनाने का प्लान त्यागा, अब कपूर खानदान की बेटी शनाया किस फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में पदार्पण

फिल्म बेधड़क को करण जौहर ने बनाने का प्लान त्यागा, अब कपूर खानदान की बेटी शनाया किस फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में पदार्पण

कपूर खानदान की भविष्य की अभिनेत्री और संजय कपूर व महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म को लेकर बड़ी खबर है। शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली थीं, लेकिन किसी कारण से फिल्म बेधड़क को बनाने का प्लान रद्द कर दिया गया है।

अब किस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी शनाया

फिल्म बेधड़क को शशांक खेतान निर्देशित और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे थे, लेकिन अचानक इस फिल्म को बनाने की योजना रद्द कर दी गई है। वैसे अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर इस फिल्म को बनाने की योजना रद्द क्यों की गई है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या शनाया कपूर अब किस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। अभी शनाया कपूर और धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

करण जौहर में की थी घोषणा

गौरतलब है कि फिल्म निर्देशक करण जौहर ने पिछले साल मार्च में यह घोषणा की थी कि कपूर खानदान की बेटी शनाया कपूर जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली हैं और फिल्म का नाम ‘बेधड़क’ होगा। इस फिल्म में शनाया कपूर के साथ टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे। बेधड़क फिल्म बनाने की घोषणा के साथ सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक और पोस्टर भी जारी किया गया था।

Share this:

Latest Updates