Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने धर्मेन्द्र प्रधान को बिहार, भूपेन्द्र यादव को बंगाल, बैजयंत को तमिलनाडु का बनाया चुनाव प्रभारी

भाजपा ने धर्मेन्द्र प्रधान को बिहार, भूपेन्द्र यादव को बंगाल, बैजयंत को तमिलनाडु का बनाया चुनाव प्रभारी

New Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा की। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बिहार और भूपेन्द्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी बनाया गया है I

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धर्मेन्द्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी और बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैजयंत पांडा को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी और मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Share this:

Latest Updates