Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फिलिस्तीन के मुद्दे पर नेतृत्व दिखाये भारत : खड़गे

फिलिस्तीन के मुद्दे पर नेतृत्व दिखाये भारत : खड़गे

New Delhi News: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष पर एक अंग्रेजी अखबार में लिखे गये लेख को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत को फिलिस्तीन के मुद्दे पर नेतृत्व दिखाना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार की चुप्पी को मानवता और नैतिकता का त्याग बताया।
खड़गे ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि सोनिया गांधी ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि भारत को फिलिस्तीन के मुद्दे पर नेतृत्व दिखाना चाहिए।

उन्होंने उनके लेख के अंश साझा करते हुए कहा कि मोदी सरकार की प्रतिक्रिया मानवीय संकट पर गहरी चुप्पी और मानवता व नैतिकता दोनों का त्याग रही है। यह रवैया प्रधानमंत्री मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत मित्रता से प्रेरित प्रतीत होता है, न कि भारत के संवैधानिक मूल्यों और सामरिक हितों से।

खड़गे ने कहा कि व्यक्तिगत कूटनीति भारत की विदेश नीति का मार्गदर्शन नहीं कर सकती। भारत को फिलिस्तीन के मुद्दे को केवल विदेश नीति का हिस्सा नहीं, बल्कि नैतिक और सभ्यतागत परीक्षा के रूप में देखना चाहिए।

Share this:

Latest Updates