Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार ; प्रवक्ता ने कहा-आपरेशन सिन्दूर’ रहा 100 फीसदी सफल

भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार ; प्रवक्ता ने कहा-आपरेशन सिन्दूर’ रहा 100 फीसदी सफल

New Delhi news : भाजपा ने आतंकवाद के खिलाफ ‘आपरेशन सिन्दूर’ की सफलता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों को धन्यवाद दिया है। भाजपा ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर 100 फीसदी सफल रहा। जितने हमारे जांबाज पायलट राफेल के साथ गये थे, वे सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके आये। पार्टी की ओर से प्रवक्ता सांसद संबित पात्रा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किये, लेकिन किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया।

इस ‘आपरेशन सिन्दूर’ के तहत सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया, जिनमें से पांच पाकिस्तान के कब्जेवाले जम्मू और कश्मीर (पीओके) में  और चार पाकिस्तान में थे। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा। 50 वर्षों तक जो सम्भव नहीं हुआ था, वह इस बार सम्भव हुआ। किसी भी युद्ध में सिंधु नदी के पानी को रोका नहीं गया था, यह असम्भव काम इस बार सम्भव हुआ। अटारी बाघा बॉर्डर को बंद कर दिया गया। दोनों देशों के बीच कोई ट्रेड नहीं होगा और इसका खमियाजा पाकिस्तान की इकोनॉमी भुगतेगी।

‘आपरेशन सिन्दूर’  में सैन्य और गैर-सैन्य दोनों घटक शामिल हैं। गैर-सैन्य रणनीति के हिस्से के रूप में सिंधु जल संधि को खत्म करने के पाकिस्तान को काफी नुकसान होगा। क्योंकि, पाकिस्तान की 80 प्रतिशत कृषि जल संसाधनों पर निर्भर करती है। जल प्रवाह को रोकने से पाकिस्तान की जीडीपी में सम्भावित रूप से एक-चौथाई की कमी आ सकती है।

संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने और आतंकवाद से निपटने के लिए आम सहमति बनाने के लिए पीएम मोदी ने 20 देशों के नेताओं से सीधे बातचीत की। खास बात यह है कि इन सभी देशों ने भारत के रुख का समर्थन किया। सऊदी अरब, यूएई, अमेरिका और यहां तक कि कई इस्लामिक देशों समेत प्रमुख देशों ने भारत के पक्ष में खुल कर खड़े हुए।

Share this:

Latest Updates