Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक 

भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक 

Chiraiya, motihari news : भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा संगठन जिला ढाका के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। जितना अधिक पार्टी सदस्य बनेंगे उतने ही अधिक मतों से पार्टी प्रत्याशियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल होगी।

विश्व की है सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि भाजपा द्वारा घर-घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में संगठन के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक व मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।

अधिक से अधिक बनाएं सदस्य

 इसके पीछे देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम व मेहनत लगी है। इसके तहत सबको प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर में पहुंच कर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलानी है। उक्त आशय की जानकारी भाजपा के जिला महामंत्री राकेश कुमार यादव ने दी। मौके पर जिला प्रभारी  अजय कुशवाहा, जिला मंत्री जयराम प्रसाद निषाद, संजय सिंह, राजकुमार सिंह के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates